"झारखंड के गरीबों को नहीं चाहिए PM मोदी का आवास" इरफान अंसारी बोले- चुनाव नजदीक आते ही पीएम को आ गई राज्य की याद

Edited By Khushi, Updated: 16 Sep, 2024 03:14 PM

the poor of jharkhand do not want pm modi s residence

बीते रविवार को हुए पीएम मोदी के जमशेदपुर दौरे पर झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों से हमारा विभाग लगातार केंद्र सरकार से आवास की मांग करता रहा, लेकिन हमारी एक भी बात नहीं सुनी गई।

रांची: बीते रविवार को हुए पीएम मोदी के जमशेदपुर दौरे पर झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों से हमारा विभाग लगातार केंद्र सरकार से आवास की मांग करता रहा, लेकिन हमारी एक भी बात नहीं सुनी गई।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अब जब चुनाव नजदीक है, तो प्रधानमंत्री मोदी की नींद अचानक खुली है और उन्हें गरीबों की याद आ रही है। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों और वंचितों के लिए 'अबुआ आवास' योजना शुरू कर झारखंड के गरीबों को राहत दी है। इसलिए झारखंड के गरीबों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आवास नहीं चाहिए।

डॉ. इरफान अंसारी ने आगे कहा कि जब चुनाव नजदीक है, तो प्रधानमंत्री मोदी को अचानक झारखंड की याद आ गई है और अब वे राज्य के दौरे पर बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया है। भाजपा गरीबों के नाम पर साजिश रच रही है और जल्दबाजी में घोषणाएं कर रही है। 5 साल तक मोदी जी सोए रहे और उनकी नींद अब जाकर खुली है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!