रामगढ़ में दिनदहाड़े चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उड़ाए 3 लाख रुपए

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Feb, 2021 03:22 PM

thieves broke the glass of the car and blew rs 3 lakh in broad daylight

पुलिस ने बताया कि कोयला व्यवसायी निरंजन प्रसाद महतो ने रामगढ़ की एक्सिस बैंक की शाखा से रुपए निकाल कर अपने घर सांडी जा रहे थे।इसी क्रम में उन्होंने रामगढ़ में ही आईडीबीआई बैंक में एक चेक जमा कराने बैंक शाखा में गए थे लेकिन जब वह वापस लौटे तो अपने...

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक कार का शीशा तोड़ कर कोयला व्यवसायी के तीन लाख रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने बताया कि कोयला व्यवसायी निरंजन प्रसाद महतो ने रामगढ़ की एक्सिस बैंक की शाखा से रुपए निकाल कर अपने घर सांडी जा रहे थे।

इसी क्रम में उन्होंने रामगढ़ में ही आईडीबीआई बैंक में एक चेक जमा कराने बैंक शाखा में गए थे लेकिन जब वह वापस लौटे तो अपने वाहन का शीशा टूटा पाया। सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी ने वाहन के अंदर देखा तो पाया कि रुपए भरा बैग गायब था। इस सिलसिले में व्यवसायी ने संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!