प्राइवेट पार्ट में घाव, चेस्ट नोंचा...निजी अंगों के आसपास सूजन- जब पटना NEET छात्रा के साथ हुई बर्बरता से हिल गए थे देशवासी

Edited By Khushi, Updated: 02 Feb, 2026 03:13 PM

wounds on private parts chest scratched  swelling around private organs  when

Bihar News: कुछ दिनों पहले बिहार की राजधानी पटना से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां एक NEET की तैयारी कर रही मेडिकल छात्रा के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को फिर से झकझोर कर रख दिया था। दरअसल, पटना में NEET की तैयारी कर रही एक मेडिकल...

Bihar News: कुछ दिनों पहले बिहार की राजधानी पटना से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां एक NEET की तैयारी कर रही मेडिकल छात्रा के साथ हुई बर्बरता ने पूरे देश को फिर से झकझोर कर रख दिया था। दरअसल, पटना में NEET की तैयारी कर रही एक मेडिकल छात्रा की 10 जनवरी 2026 को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

शरीर पर नाखून से नोचे जाने के गहरे निशान मिले
छात्रा कई दिनों तक कोमा में रही थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में दावा किया था कि छात्रा ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्होंने इस दावे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके शरीर पर नाखून से नोचे जाने के गहरे निशान मिले हैं, जो जबरन हिंसा की ओर इशारा करते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि एक से अधिक लोगों ने उसके साथ यौन हिंसा की हो सकती है।

रिपोर्ट में यह भी आशंका जताई गई है कि छात्रा को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन या किसी दवा का इस्तेमाल किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता को काबू में करने के लिए उसे जबरदस्ती कोई नशीला पदार्थ दिया गया हो, इससे इनकार नहीं किया जा सकता।

निजी अंगों के आसपास सूजन, चोट के निशान भी मिले
पोस्टमार्टम में छात्रा के चेहरे, गर्दन, कंधे और शरीर के ऊपरी हिस्से पर कई खरोंच और चोट के निशान पाए गए। इसके अलावा उसके निजी अंगों के आसपास सूजन, चोट और अंदर-बाहर घाव के निशान भी मिले। वहीं, मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला बताया। परिवार के मुताबिक हॉस्टल संचालक ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की और मामले को नींद की गोलियां खाने से जोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक, शुरू से ही पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!