Jharkhand Weather: झारखंड में शीत लहर और घने कोहरे का 'येलो अलर्ट', कांके में पारा 2.5 डिग्री तक पहुंचा; 31 दिसंबर तक कोई राहत नहीं

Edited By Harman, Updated: 30 Dec, 2025 09:03 AM

yellow alert issued for cold wave and dense fog in jharkhand

Jharkhand Weather Update: झारखंड में घने कोहरे और शीत लहर का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित केंद्र ने झारखंड के कई हिस्सों में शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में घने कोहरे और शीत लहर का प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित केंद्र ने झारखंड के कई हिस्सों में शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बुलेटिन के अनुसार, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और रांची के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। रांची के पास स्थित कांके राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

31 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा सहित छह जिलों में घने कोहरे के साथ ‘शीत दिवस' के लिए और गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ सहित अन्य छह जिलों में केवल घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन के अनुसार, इन जिलों में दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा इन जिलों में 31 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे तक घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!