आमिर खान ने झारखंड के लोगों संग मनाया दीपों का पर्व, कहा- दीपावली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक

Edited By Harman, Updated: 04 Nov, 2024 11:39 AM

aamir khan celebrated the festival of lights with the people of jharkhand

आमिर खान ने रविवार की देर शाम मुंबई स्थित अपने फार्म हाउस में मिलन समारोह का आयोजन किया, जहां आमिर खान ने अपने परिवार के साथ झारखंड के लोगों के साथ दिवाली मनाई। इस समारोह में झारखंड के बोकारो जिले के लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर सामुहिक भोज का...

रांची: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने इस साल दीपावली का पर्व झारखंड के लोगों के साथ अलग अंदाज में मनाया। आमिर खान ने रविवार की देर शाम मुंबई स्थित अपने फार्म हाउस में मिलन समारोह का आयोजन किया, जहां आमिर खान ने अपने परिवार के साथ झारखंड के लोगों के साथ दिवाली मनाई। इस समारोह में झारखंड के बोकारो जिले के लोगों ने शिरकत की। 

सामुहिक भोज का आयोजन
इस दौरान सहयोग जीवन फाउंडेशन के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र दास एंव महेंद्र दास ने बॉलीवुड स्टार सहित उनके सभी परिवार के सदस्यों ने झारखंड के लोगों का स्वागत किया। इस मौके पर सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। समारोह में पारंपरिक दीपावली पकवानों के साथ झारखंडी व्यंजनों को भी परोसा गया।

झारखंड के लोगों ने की खुशी व्यक्त
आमिर खान के द्वारा दीपावली त्योहार झारखंड के लोगों के साथ मनाये जाने पर सभी ने खुशी व्यक्त की और इसे यादगार पल कहा। इस दौरान आमिर खान ने झारखंड के लोगों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां मनाई। साथ ही सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा दीपावली खुशियां का त्योहार है। दीपावली असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!