Congress Candidate List: नाराजगी के बीच कांग्रेस ने इन सीटों पर बांटे टिकट, देखें लिस्ट

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Oct, 2025 10:25 AM

amid resentment congress distributes tickets in bihar

Congress Candidate List: पार्टी ने आधिकारिक सूची जारी किए बिना ही 'एक्स' पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी। घोषणाओं के साथ उसने उम्मीदवारों को पार्टी नामांकन प्रमाण पत्र सौंपे जाने की तस्वीरें भी पोस्ट की। कांग्रेस नेतृत्व राष्ट्रीय जनता...

Congress Candidate List: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने से पहले ही बुधवार रात अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी। पार्टी की बिहार इकाई के सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर की जा रही घोषणा के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम प्रदेश के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

पार्टी ने आधिकारिक सूची जारी किए बिना ही 'एक्स' पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी। घोषणाओं के साथ उसने उम्मीदवारों को पार्टी नामांकन प्रमाण पत्र सौंपे जाने की तस्वीरें भी पोस्ट की। कांग्रेस नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहा है, लेकिन सीट बंटवारे को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर है। राजेश राम ने कुटुम्बा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। बिहार कांग्रेस ने राम और अन्य को उनके नामांकन पर बधाई दी।

घोषणाओं के अनुसार, कांग्रेस पार्टी ने इन उम्मीदवारों को मैदार में उतारा है- 

  1. वजीरगंज सीट से शशि शेखर सिंह
  2. नालंदा सीट से कौशलेंद्र कुमार उर्फ ​​छोटे मुखिया
  3. बरबीघा सीट से त्रिशूलधारी सिंह 
  4. राजापाकड़ से प्रतिमा दास
  5. गोविंदगंज सीट से शशि भूषण राय उर्फ ​​गप्पू राय
  6.  मुजफ्फरपुर सीट से विजेंद्र चौधरी चुनाव
  7. गोपालगंज सीट से ओम प्रकाश गर्ग
  8. अमरपुर सीट से जितेंद्र सिंह चुनाव
  9. बेगूसराय सीट से अमिता भूषण
  10. सुल्तानगंज सीट से ललन कुमार
  11. रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में बी के रवि 
  12. बछवाड़ा सीट से बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गरीब दास
  13. औरंगाबाद से आनंद शेखर सिंह

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!