बिहार दौरे पर Amit Shah, रोहतास और बेगूसराय में BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद; देंगे जीत का मंत्र

Edited By Harman, Updated: 18 Sep, 2025 11:45 AM

amit shah will interact with bjp workers in rohtas and begusarai

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को रोहतास और बेगूसराय जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। शाह बृहस्पतिवार को राज्य की राजधानी से 50 किलोमीटर दूर स्थित...

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को रोहतास और बेगूसराय जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। यह जानकारी पार्टी के एक नेता ने दी। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहले कहा था कि शाह बृहस्पतिवार को राज्य की राजधानी से 50 किलोमीटर दूर स्थित औद्योगिक नगर डेहरी-ऑन-सोन में मगध-शाहाबाद क्षेत्र के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। जायसवाल ने बताया कि बेगूसराय में शाह 10 अन्य जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत करेंगे। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, शाह इस क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खराब प्रदर्शन को लेकर चिंतित हैं, जिसमें रोहतास, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद जैसे जिले शामिल हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कर रहे हैं। पटना और मुंगेर राजग के गढ़ हैं, लेकिन शाह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी इस क्षेत्र में ‘क्लीन स्वीप' करें। 

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा था, "हमें शुरू से ही विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा था। लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण समय में अमित शाह का दौरा मनोबल बढ़ाने वाला है।" सिन्हा ने सांसद संजय जायसवाल, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, राज्य मंत्री मंगल पांडे और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा के साथ बुधवार की रात हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!