Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Oct, 2025 05:50 PM

Bhai Dooj 2025: कार्तिक शुक्ल द्वितीय को भाईदूज का पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भाई दूज (Bhai Dooj ) गुरुवार को (23 अक्टूबर, 2025 ) मनाया जाएगा। रक्षा बंधन की तरह यह त्योहार भी भाई-बहन के प्रति एक-दूसरे के स्नेह को...
Bhai Dooj 2025: कार्तिक शुक्ल द्वितीय को भाईदूज का पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भाई दूज (Bhai Dooj ) गुरुवार को (23 अक्टूबर, 2025 ) मनाया जाएगा।
भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं बहनें।। Bhai Dooj 2025
रक्षा बंधन की तरह यह त्योहार भी भाई-बहन के प्रति एक-दूसरे के स्नेह को अभिव्यक्त करता है। भाई दूज पर बहन भाई का टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये प्रथा सदियों पुरानी है। हिंदू धर्म के अनुसार, भाईदूज के दिन बहनें पूजा करती हैं, कथा कर व्रत रखती हैं और भाई को तिलक करती हैं। ऐसी धार्मिक आस्था है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इससे उसके जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
जानें शुभ मुहूर्त।। Bhai Dooj 2025
वहीं, इस वर्ष भाई दूज का शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2025 Shubh Muhurat) दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा। दरअसल, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शरुआत 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर भाई दूज 23 अक्टूबर यानी दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा।