मजदूरों को नवरात्र से पहले 5000 रुपए देगी बिहार सरकार, 16 लाख से ज्यादा निर्माण काम से जुड़े मजदूरों को होगा लाभ

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Sep, 2025 10:58 AM

bihar government will give rs 5000 to laborers before navratri

Bihar Construction Workers: नवरात्र से पहले नीतीश सरकार ने निर्माण मजदूरों को कपड़ा खरीदने के लिए 5000 रुपया देने का फैसला किया है। इससे 16 लाख से ज्यादा निर्माण काम से जुड़े मजदूरों को फायदा होगा। सीएम नीतीश कुमार ने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी...

Bihar Construction Workers: नवरात्र से पहले नीतीश सरकार ने निर्माण मजदूरों को कपड़ा खरीदने के लिए 5000 रुपया देने का फैसला किया है। इससे 16 लाख से ज्यादा निर्माण काम से जुड़े मजदूरों को फायदा होगा। सीएम नीतीश कुमार ने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रुके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं। यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ (Bihar Building and other Construction Workers Welfare Board) के तहत श्रमिकों के खाते में आज राशि हस्तांतरित की जा रही है। आज 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत (Annual Clothing Assistance Scheme) 5 हजार रुपए प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए की राशि का अन्तरण सीधे उनके खाते में किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक वर्ग के लोगों का जीवन और बेहतर हो सकेगा एवं उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा।"

नीतीश कुमार ने आगे लिखा, "इस सुअवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए हम लोग शुरू से कार्य कर रहे हैं। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके विकास के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी। इस सुअवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर एक बार फिर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!