12 अगस्त से ''हर घर तिरंगा'' अभियान शुरू करेगी बिहार सरकार, कला एवं संस्कृति विभाग ने सभी जिलों के DM को लिखा पत्र

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Aug, 2024 11:59 AM

bihar government will start every house tricolor campaign from august 12

बिहार के कला, संस्कृति और युवा विभाग के निदेशक (सांस्कृतिक मामले) द्वारा जारी उक्त पत्र में कहा गया है, ‘‘विभाग सभी जिलों को इस अभियान के लिए धनराशि उपलब्ध कराएगा। जीविका दीदियों और बुनकरों के पंजीकृत संघों को उनकी विशिष्टताओं के अनुसार राष्ट्र ध्वज...

पटना: बिहार की राजग सरकार 12 अगस्त से राज्यव्यापी ‘‘हर घर तिरंगा'' अभियान शुरू करेगी। बिहार के कला एवं संस्कृति और युवा मामलों के विभाग ने जिलाधिकारियों को लिखे एक पत्र में उनसे जीविका दीदियों (बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं) और बुनकरों के पंजीकृत संघों को उनकी विशिष्टताओं के अनुसार संबंधित जिलों में राष्ट्र ध्वज बनाने की प्रक्रिया में शामिल करने के लिए कहा है। 

बिहार के कला, संस्कृति और युवा विभाग के निदेशक (सांस्कृतिक मामले) द्वारा जारी उक्त पत्र में कहा गया है, ‘‘विभाग सभी जिलों को इस अभियान के लिए धनराशि उपलब्ध कराएगा। जीविका दीदियों और बुनकरों के पंजीकृत संघों को उनकी विशिष्टताओं के अनुसार राष्ट्र ध्वज के बनाने के कार्य में लगाया जाना चाहिए।'' विभाग ने जिलाधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने को कहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को राष्ट्र ध्वज को अपने-अपने घरों पर भारत की स्वतंत्रता को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘राज्य ने 12 अगस्त से राज्यव्यापी ‘‘हर घर तिरंगा'' अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्र ध्वज को लेकर जागरुकता को बढ़ावा देना है।'' ‘‘हर घर तिरंगा'' अभियान की शुरूआत आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में की गई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय हर घर तिरंगा के लिए नोडल मंत्रालय है। ‘‘हर घर तिरंगा'' अभियान के दौरान सभी सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, पेशेवर और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर-सरकारी संगठनों, रेस्तरां, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, थानों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!