हेमंत सोरेन 28 नवंबर को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, मोरहाबादी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Edited By Harman, Updated: 25 Nov, 2024 09:17 AM

hemant soren will take oath as chief minister

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में भेंट कर अपना त्यागपत्र समर्पित किया और साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही 28 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि मोरहाबादी मैदान...

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में भेंट कर अपना त्यागपत्र समर्पित किया और साथ ही सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही 28 नवंबर को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर गुरुवार को शपथ  ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

वहीं, इस दौरान राज्यपाल ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर वैकल्पिक व्यवस्था के गठन तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने हेतु कहा। राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को झारखंड राज्य का मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए उन्हें सरकार गठन हेतु आमंत्रित किया। वहीं,इसके पश्चात झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं भाकपा (माले) के शिष्टमंडल ने राज भवन में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में सरकार गठन हेतु निर्वाचित विधायकों का समर्थन पत्र समर्पित किया।

गौरतलब हो कि इससे पहले गठबंधन में शामिल दलों के नवनिर्वाचित विधायकों की रविवार को सीएम आवास में बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन इंडिया विधायक दल के नेता चुने गए। बता दें कि झारखंड विधानसभा सीटों में जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो को 34 सीटों पर जीत मिली है, वहीं कांग्रेस 16 सीटें जीतने में सफल रही है। आरजेडी ने 4 सीटें जीती हैं, वहीं सीपीआईएमएल को भी 2 सीटों पर जीत हासिल हुई है। दूसरी ओर एनडीए गठबंधन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी है और 21 सीटों पर जीत मिली है जबकि, आजसू और लोजपा (आर) ने एक-एक सीटों पर जीत दर्ज की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!