Holiday List 2026: सरकारी कर्मचारियों को होने वाली है टेंशन! 2026 में कुल आठ छुट्टियां नष्ट

Edited By Khushi, Updated: 28 Nov, 2025 05:08 PM

holiday list 2026 government employees are in for a treat a total of eight hol

झारखंड डेस्क: वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस बार कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि साल भर में 11 ऐसे मौके आने वाले हैं जब उन्हें तीन दिन का लगातार अवकाश मिलने वाला है। यानी 2026 सरकारी कर्मचारियों के लिए...

झारखंड डेस्क: वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो गया है। इस बार कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि साल भर में 11 ऐसे मौके आने वाले हैं जब उन्हें तीन दिन का लगातार अवकाश मिलने वाला है। यानी 2026 सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘लंबे वीकेंड्स का साल’ कहा जा सकता है। हालांकि सूची में शामिल कई छुट्टियां शनिवार और रविवार को भी पड़ रही हैं जिससे थोड़ी टेंशन होने वाली है।

2026 में कुल आठ छुट्टियां नष्ट
2026 में कुल आठ छुट्टियां नष्ट मानी जा रही हैं। वे सभी छुट्टियां या तो रविवार को पड़ रही हैं, या दो त्योहार एक ही दिन पड़ रहे हैं। जैसे 15 फरवरी को शिवरात्रि, 18 अक्टूबर को दुर्गा पूजा सप्तमी, 25 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा, आठ नवंबर को काली पूजा, 15 नवंबर को छठ पूजा और बिरसा मुंडा का जन्मदिन 2026 कैलेंडर के हिसाब से रविवार हैं। इसके अलावा, नेताजी जयंती और सरस्वती पूजा एक ही दिन पड़ रही हैं। बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस एक ही दिन पड़ रहे हैं। ये दो छुट्टियां एक ही दिन हो रही हैं। इसके अलावा, ईसाइयों को चार अप्रैल (शनिवार) को ईस्टर के मौके पर छुट्टी मिलेगी।

स्थानीय संथाल समुदाय को 30 जून (मंगलवार) को हूल दिवस के मौके पर छुट्टी मिलेगी। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिले के लोगों को 13 जुलाई (सोमवार) को कवि भानु भक्त की जयंती के मौके पर छुट्टी मिलेगी।

2026 में मिलने वाली छुट्टियां
26 जनवरी (सोमवार) – गणतंत्र दिवस, 1 फ़रवरी (रविवार) – गुरु रविदास जयंती, 14 फ़रवरी (रविवार) – महाशिवरात्रि, 4 मार्च (बुधवार) – होली, 21 मार्च (शनिवार) – ईद-उल-फितर, 23 मार्च (सोमवार) – भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव शहीदी दिवस, 26 मार्च (वीरवार) – राम नवमी, 31 मार्च (वीरवार) – महावीर जयंती, 3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे, 8 अप्रैल (बुधवार) – गुरु नाभा दास जी, 14 अप्रैल (वीरवार) – वैसाखी, 14 अप्रैल (वीरवार) – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 19 अप्रैल (रविवार) – भगवान परशुराम जयंती, 1 मई (शुक्रवार) – मई दिवस, 27 मई (बुधवार) – ईद-उल-जुहा, 18 जून (वीरवार) – गुरु अर्जन देव जी शहीदी दिवस, 29 जून (सोमवार) – कबीर जयंती, 31 जुलाई (शुक्रवार) – शहीद उधम सिंह बलिदान दिवस, 15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस, 4 सितंबर (शुक्रवार) – जन्माष्टमी, 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – गांधी जयंती, 11 अक्टूबर (रविवार) – महाराजा अग्रसेन जयंती, 20 अक्टूबर (वीरवार) – दशहरा, 26 अक्टूबर (सोमवार) – भगवान वाल्मीकि जयंती, 8 नवंबर (रविवार) – दीपावली, 9 नवंबर (सोमवार) – विश्वकर्मा दिवस

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!