Jharkhand Weather Update: झारखंड में अभी दो दिन और सताएगी ठंड, 26 जनवरी को कोहरे और बादलों का अलर्ट

Edited By Khushi, Updated: 22 Jan, 2026 11:04 AM

jharkhand weather update cold wave to continue in jharkhand for two more days

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिलहाल ठंड से पूरी तरह राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में अभी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में फिलहाल ठंड से पूरी तरह राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में अभी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

24 और 25 को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी। 24 और 25 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं 26 जनवरी की सुबह कोहरा छा सकता है। तापमान की बात करें तो चाईबासा 30.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे ठंडा जिला रहा। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पलामू और गढ़वा में रात का तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं सिंहभूम क्षेत्र में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका असर अगले दो दिनों में झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण राज्य में बादल बढ़ सकते हैं, सुबह के समय कोहरा ज्यादा हो सकता है और तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मौसम केंद्र ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी
बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और मौसम केंद्र ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव करने को कहा गया है। साथ ही, कोहरे के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!