"बीजेपी की टीम के रूप में काम कर रहे प्रशांत किशोर", कांग्रेस ने कहा- सच्चाई जनता के सामने आ चुकी

Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Dec, 2024 01:22 PM

prashant kishor working as bjp s team congress

कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जिस राजनीति को बिहार में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उसकी सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। समीर सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर की राजनीति, जिनके इशारे पर...

पटनाः कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर जिस राजनीति को बिहार में आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, उसकी सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है।

समीर सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर की राजनीति, जिनके इशारे पर चल रही है, वह बीजेपी की टीम के रूप में काम कर रहे हैं। चार सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों ने यह साबित कर दिया है। जनता अब समझ चुकी है और सही फैसले के साथ वोट करेगी।

कांग्रेस एमएलसी ने यह भी कहा कि चुनाव का फैसला समय तय करेगा, लेकिन जनता अब जागरूक हो गई है और वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!