पंचायत के बीच 'खूनी' खेल, मुखिया-सरपंच के सामने किशोर की चाकू से गोदकर हत्या; चौंका देगी वजह

Edited By Harman, Updated: 16 Mar, 2026 04:32 PM

teenager stabbed to death in front of village head and sarpanch west chamapran

डमरापुर वार्ड संख्या 10 निवासी शेषमन राम के पुत्र झोटिल कुमार (16) की गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। सूत्रों ने बताया कि सोमवार की सुबह रामलखनपुर...

Bihar Crime Updates : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में सोमवार की सुबह एक किशोर की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के डमरापुर गांव की है। कार्यक्रम के दौरान डमरापुर वार्ड संख्या 10 निवासी शेषमन राम के पुत्र झोटिल कुमार (16) की गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। सूत्रों ने बताया कि सोमवार की सुबह रामलखनपुर चौक के समीप मुखिया अमरेंद्र यादव और सरपंच की मौजूदगी में पंचायती रखी गई। बताया जाता है कि कुछ लोग झोटिल कुमार को उसके घर से बुलाकर पंचायत स्थल पर ले आए। जैसे ही वह बाइक से उतरकर वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को ग्रामीण नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉटर्म के लिये भेज दिया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जय प्रकाश सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!