15 वर्षीय छात्रा के साथ 5 हैवानों ने की दरिंदगी, गैंगरेप के बाद जिंदा कुएं में फेंका; बेबस मां के सामने....

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Mar, 2026 03:55 PM

five people gang rape 15 year old student then throw her into a well

बिहार के सारण जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के डेरनी थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा के साथ गाँव के ही पांच युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

Bihar Crime: बिहार के सारण जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां डेरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। पांच युवकों ने न केवल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि साक्ष्य मिटाने और क्रूरता की पराकाष्ठा करते हुए उसे जिंदा कुएं में फेंक दिया। बेबस मां और ग्रामीणों के सामने वह मासूम करीब आधे घंटे तक पानी में जिंदगी के लिए संघर्ष करती रही और अंततः उसने दम तोड़ दिया। 

घात लगाकर बैठे थे आरोपी 

यह वारदात बुधवार देर शाम की है। मृत छात्रा अपने घर के पास स्थित एक पुरानी झोपड़ी में खाना बनाने के लिए लकड़ियां लेने गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही पांच आरोपियों ने उसे दबोच लिया और पास के एक सुनसान घर के बाथरूम में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीखें सुनकर जब उसकी मां, बड़ी बहन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से छात्रा को घसीटते हुए 10 मीटर दूर एक गहरे कुएं में फेंक दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। 

बेबस मां के सामने तोड़ा दम 

ग्रामीणों ने रस्सी और हुक की मदद से छात्रा को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुआं गहरा होने के कारण उसे समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मासूम बच्ची कुएं के भीतर दर्द से कराहती रही और करीब 30 मिनट तक डूबने से बचने के लिए संघर्ष करती रही। घटना के समय पीड़िता के पिता काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में थे, घर पर केवल महिलाएं ही मौजूद थीं। 

पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। सारण ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दोषियों को सजा दिलाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पुलिस ने अब तक एक मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि चार अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सबूत जुटाने के लिए FSL (Forensic Science Laboratory) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!