रबींद्रनाथ महतो एक बार फिर बनें विधानसभा अध्यक्ष, दूसरी बार स्पीकर बन रचा इतिहास

Edited By Harman, Updated: 10 Dec, 2024 12:17 PM

rabindranath mahato once again became the speaker of the assembly

रबिंद्रनाथ महतो सर्व सम्मति से झारखंड षष्टम विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने रबिंद्रनाथ महतो को आसन तक पहुंचाया। वहीं बिन्द्रनाथ महतो ने स्पीकर बनते ही इतिहास रच दिया है। बता दें की...

रांची: रबिंद्रनाथ महतो सर्व सम्मति से झारखंड षष्टम विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अध्यक्ष पद के लिए रबिंद्रनाथ महतो के नाम का पहला प्रस्ताव रखा। इसके अलावा सरयू राय, जनार्दन पासवान, अरुप चटर्जी, रामेश्वर उरांव, जयराम महतो ने समर्थन किया है। गौरतलब है कि रबिन्द्रनाथ महतो ने स्पीकर बनते ही इतिहास रच दिया है। रबिन्द्रनाथ महतो पहले विधायक हैं जो लगातार दो बार झारखंड विधानसभा के स्पीकर चुने गये हैं।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने रबिंद्रनाथ महतो को आसन तक पहुंचाया। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सबसे पहले नए स्पीकर को बधाई दी। इस अवसर पर हेमंत सोरेन ने कहा कि सदन किसी भेदभाव के साथ काम करता है। सीएम ने कहा कि पंचम झारखंड विधानसभा में रबिंद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में सदन सफलतापूर्वक चला। हेमंत सोरेन ने कहा राज्य के विकास में सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता ने जो फैसला किया है उसका सम्मान करना चाहिए।

जानकारी हो कि रबिंद्रनाथ महतो पहले ऐसे विधायक है जो दो कार्यकाल में स्पीकर बन रहे हैं। इसके पहले अब तक ऐसा नहीं हुआ था। इतना ही नहीं रबिंद्रनाथ महतो ने चौथी बार विधायक बनते ही इस बात को भी झुठला दिया कि विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए कोई भी जनप्रतिनिधि विधायक नहीं बनते हैं। बता दें कि कल छठे झारखंड विधानसभा के प्रथम सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल का अभिभाषण होना है और साथ ही कल सरकार अपना प्रथम अनुपूरक बजट सदन में लेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!