कुशवाहा ने JDU से दिया इस्तीफा तो जनता दरबार में CM ने सुनीं 51 लोगों की समस्याएं, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Feb, 2023 06:19 AM

read 10 big news of bihar

जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से इस्तीफे के साथ अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का ऐलान किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में...

पटनाः जनता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से इस्तीफे के साथ अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का ऐलान किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 51 लोगों की समस्याओं को सुना। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

उपेंद्र कुशवाहा ने किया JDU से अलग होने का ऐलान
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज से एक नई राजनीतिक पारी शुरू हो रही है। कुछ को छोड़कर जद (यू) में हर कोई चिंता व्यक्त कर रहा था... निर्वाचित सहयोगियों के साथ बैठक हुई और निर्णय लिया गया ...नीतीश कुमार ने शुरुआत में अच्छा किया लेकिन अंत में जिस रास्ते पर उन्होंने चलना शुरू किया, वह उनके और बिहार के लिए बुरा है।

"जनता के दरबार में मुख्यमंत्री" कार्यक्रम में शामिल हुए CM नीतीश
 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4 देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शामिल हुए। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 51 लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया समेत 2 लोगों की गोली मारकर हत्या
बिहार में अपराधियों का ग्राफ-बढ़ता ही जा रहा हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व मुखिया समेत 2 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।  

अब ग्रामीण स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करेगी VIP
विकासशील इंसान पार्टी अब गांव की तरफ अपना रुख करेगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर पार्टी के संगठन को मजबूत करना है। पार्टी ने इसका आगाज समस्तीपुर जिले से कर भी दिया है।

Sushil Modi का हमला- देश को देवगौड़ा जैसी कमजोर सरकार देना चाहते हैं Nitish Kumar
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुमार अपना जनाधार खो चुके हैं और अब वे परस्पर-विरोधी ताकतों का कुनबा जोड़कर देश को कमजोर सरकारों के दौर में लौटाना चाहते हैं।

उपेंद्र ने जो JDU को मजबूत करने का दावा किया वो खोखलाः ललन सिंह 
 उपेंद्र कुशवाहा द्वारा जदयू छोड़ने और नई पार्टी बनाने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा 2 दिनों से मीटिंग कर रहे थे। हम लोगों ने सुना है कि उन्होंने नई पार्टी बना लिया हैं, बहुत अच्छी बात है। हम लोगों की शुभकामनाएं हैं। साथ ही कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो जदयू को मजबूत करने का दावा किया है वो खोखला हैं।

मोबाइल फोन को लेकर हुए झगड़े में 10 वर्षीय बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम
बिहार के सारण जिले से हैरतंगेज़ मामला सामने आया है, जहां पर 10 वर्षीय बच्ची ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि बच्ची ने आत्महत्या इसलिए की क्योंकि उसकी अपने छोटे भाई से मोबाइल को लेकर तकरार हो गई थी। 

जनसेवा करने वाला हो मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवारः जीतनराम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि जनसेवा करने वाला ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार होना चाहिए। जीतनराम मांझी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनका पुत्र संतोष मांझी राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए उचित उम्मीदवार हैं। 

पिंकी ने फिर लिखा तेजस्वी को पत्र, तस्वीर Viral
एक बार फिर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नाम पिंकी का दूसरा पत्र वायरल हो रहा है। 

त्योहारी सीजन में बिहार जाना होगा आसान...रेलवे चलाएगी होली स्पेशल ट्रेन
होली का त्योहार नजदीक है और ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही त्योहार की वजह से ट्रेनों में सीट की बुकिंग भी तेज हो गई है। वहीं भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!