RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए Lalu Yadav तो Ekta Kapoor की बढ़ीं मुश्किलें, पढ़े बिहार की 10 बड़ी खबरें

Edited By Nitika, Updated: 29 Sep, 2022 06:57 AM

read top 10 news of the day

लालू प्रसाद यादव 12वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण चौधरी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने आज ही पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। वहीं फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता...

 

 

पटनाः लालू प्रसाद यादव 12वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण चौधरी ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने आज ही पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। वहीं फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोबा कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ बेगूसराय कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

12वीं बार RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए Lalu Yadav
लालू प्रसाद यादव 12वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उदय नारायण चौधरी ने इसकी घोषणा की है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज ही पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उनके साथ जगदानंद सिंह, मीसा भारती सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर Ekta Kapoor की बढ़ीं मुश्किलें
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर और टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ बिहार के बेगूसराय जिले की एक अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। वहीं कोर्ट ने यह वारंट XXX वेब सीरीज को लेकर जारी किया है। दरअसल, पिछले साल XXX Web Series को लेकर एकता कपूर के खिलाफ कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। अब कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। ट्रिपल एक्स में सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था, जिस पर बिहार के बेगूसराय की अदालत में इसमें सेना का अपमान मानते हुए एक मुकदमा दर्ज करवाया गया था। 

IRCTC घोटाला मामला: Tejashwi को 18 अक्टूबर में अदालत में पेश होने के निर्देश
दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) घोटाला मामले में बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को उनकी जमानत को रद्द करने की सीबीआई की अर्जी पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया। तेजस्वी यादव के वकील को जवाब के लिए समय देते हुए विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने राजद नेता को 18 अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया। इससे पहले अदालत ने जांच एजेंसी की अर्जी पर यादव को 17 सितंबर को एक नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा था।

अब इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे Lalu Prasad Yadav, कोर्ट से मिली इजाजत
दिल्ली की एक अदालत ने राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद की इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अर्जी को मंजूर कर लिया। विशेष न्यायाधीश (सीबीआई) गीतांजलि गोयल ने प्रसाद को 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक विदेश यात्रा की अनुमति दी। रांची की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 16 सितंबर को प्रसाद को उनका पासपोर्ट लौटाये जाने की याचिका स्वीकार की थी। प्रसाद सीबीआई द्वारा दायर आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामले में इस समय जमानत पर हैं। एक अदालत ने उन्हें जनवरी 2019 में मामले में जमानत दी थी। 

त्यौहार पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगी 24 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। आने वाले कुछ ही दिनों में दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में घर से बाहर रह कर काम करने वाले या नौकरी करने वाले अपने घर को लौटते हैं तो ट्रेन में सीट नहीं मिलती। खास तौर पर छठ को देखते हुए बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में टिकट मिलना लगभग नामुमकिन सा हो जाता है। ट्रेन में सीट लेने से पहले कुछ महीने पहले टिकट बुक करानी पड़ती है। फिलहाल बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में टिकट बुक करवाने के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। जिन लोगों ने टिकट नहीं बुक करवाई, उन्हें सीट के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। 

बदमाशों ने लूटे 6 लाख रुपए, थोड़ी दूरी पर कुर्सी पर आराम फरमाते दिखे पुलिसकर्मी
बिहार में बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने से चूक नहीं रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से आया है, जहां पर अपराधियों ने हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से 6 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधी लूटपाट कर रहे थे तो घटना से थोड़ी दूरी पर पटना पुलिस के पुलिसकर्मी कुर्सी पर आराम से सो रहे थे। वहीं पुलिसकर्मियों का सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

PM बनने के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों के भविष्य से खेल रहे नीतीशः जायसवाल
बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों का मुद्दा उठाया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री (पीएम) बनने के लिए इतने व्याकुल हो गए हैं कि अब प्रदेश के शिक्षित युवाओं का भविष्य दाव पर लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं। डॉ. जायसवाल ने बयान जारी कर कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों से आज बात करने पर पता चला है कि मुख्यमंत्री कुमार की सरकार के उच्च अधिकारी अब उन्हें कोई दूसरा कोर्स करने या दूसरी नौकरी ढूंढने की सलाह देने लगे हैं। 

OMG: हाईकोर्ट के समक्ष जिस बच्चे का 2 बार दिया गया था मृत्यु प्रमाण पत्र, वो घर में मिला जिंदा
बिहार के गया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक महिला अपने पति की हत्या के मामले में जेल से बाहर आई तो उसने अपने बच्चे को वापस लेने की मांग की। महिला को पता चला कि हाईकोर्ट के समक्ष उसके बच्चे का 2 बार मृत्यु प्रमाण पत्र पेश किया गया था। वहीं अभी पुलिस ने बच्चे को महिला के ससुराल से जिंदा बरामद किया है। 

पुलिसकर्मियों के लिए मुसीबत बने बैलगाड़ी और बैल, पिछले 8 महीने से झेल रहे परेशानी
बिहार के गोपालगंज जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर 2 बैल और बैलगाड़ी पुलिसकर्मियों के लिए मुसीबत बन गए है। पुलिसकर्मी चाहते है कि जल्द से जल्द इनसे पीछा छूट जाए पर ऐसा हो नहीं पा रहा है। वहीं पुलिस पिछले 8 महीने से इन बैलों से मुसीबत झेल रही है। मामला गोपालगंज जिले के जादोपुर थाने का है। मामले के संबंध में बताया जा रहा है कि 25 जनवरी 2022 को इन दोनों बैलों और बैलगाड़ी को रामपुर टेंगराही गांव के समीप बांध पर पकड़ा गया था। इसके बाद थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह के आदेश पर इन बैलों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बिहार में 4 IPS अधिकारियों का तबादला, दो को सौंपा अतिरिक्त प्रभार
बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 4 अधिकारियों का तबादला एवं दो को अतिरिक्त प्रभार सौंपा। राज्य की अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) आर. मलारविझी को कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग का अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तबादला किया है। इसी तरह कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक अनिल किशोर यादव को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!