"बिहार की जनता राज्य में जंगल राज वापस नहीं आने देगी", गिरिराज सिंह ने कहा- CM नीतीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Jun, 2025 10:45 AM

the people of bihar will not allow jungle raj to return giriraj singh

Bihar Politics: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोमवार को कहा कि बिहार की जनता राज्य में ‘‘जंगल राज' की वापसी नहीं होने देगी। सिंह ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के शासनकाल में राज्य में जंगल राज था। गिरिराज सिंह...

Bihar Politics: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोमवार को कहा कि बिहार की जनता राज्य में ‘‘जंगल राज'' की वापसी नहीं होने देगी। सिंह ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के शासनकाल में राज्य में जंगल राज था। 

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी- Giriraj Singh
गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) जमशेदपुर में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए थे। सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि लोग 2005 से पहले लालू प्रसाद के नेतृत्व में मौजूद अराजकता और जंगल राज के खिलाफ पहले से ही जागरूक और सतर्क हैं।'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने आगामी चुनावों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘लोग राजग का समर्थन करेंगे और हमें 200 प्रतिशत विश्वास है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।'' 

बिहार के लोग राजनीतिक रूप से परिपक्व- Giriraj Singh
राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा स्थापित जन सुराज पार्टी और अगली सरकार बनाने के उनके दावों के बारे में पूछे जाने पर गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने उन्हें खारिज करते हुए कहा, ‘‘चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय उम्मीदवार भी ऐसे ही दावे करते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के लोग राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं। वे लालू प्रसाद की तरह अराजकता वाली सरकार को वापस लाने की गलती नहीं करेंगे।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!