रफ़्तार का कहर! कहीं पेड़ तो कहीं पोल से टकराई बाइक, सड़कों पर बिछी लाशें... मचा कोहराम

Edited By Harman, Updated: 06 Mar, 2026 10:53 AM

madhubani road accident two dead three injured

Bihar Road Accident News :  बिहार के मधुबनी जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गयी तथा तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इन हादसों से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

Bihar Road Accident News :  बिहार के मधुबनी जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गयी तथा तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इन हादसों से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।       

काम से लौट रहे युवक की पेड़ से टकराकर मौत

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के चानपुरा और त्रिमूहान के निकट इण्डेन गैस एजेंसी के समीप पेड़ से बाइक के टकरा जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव निवासी दुखी सहनी का पुत्र दिनेश सहनी (28) तथा साहरघाट थाना क्षेत्र के करहुआ गांव के नंदू सहनी का पुत्र रोहित कुमार बाइक से बसैठ किसी काम से आये हुए थे। काम पूरा कर वे लौट रहे थे। इंडेन गैस एजेंसी के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस घटना में दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया, वहीं घायल को भी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया।    

पोल से टकराई बाइक   

सूत्रों ने बताया कि दूसरी घटना में रहिका थाना क्षेत्र के पौना मोड़ के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। इस घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरेर थाना क्षेत्र के अरेर चैक निवासी जगदीश राय के पुत्र विजय कुमार राय के रूप में की गयी है।

दीवार से जा भिड़ी बाइक

सूत्रों ने बताया कि तीसरी घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के नौलखा लदौत के निकट हुई है। लदौत गांव के कृष्णा मुखिया और रामदेव मुखिया बाइक से देपुरा से गांव की ओर लौट रहा था। जहां पैक्स भवन के निकट बाइक अनियंत्रित होकर दीवाल से टकरा गई। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उनकी नाजुक हालत को देख कर उन्हें मधुबनी रेफर कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!