फोन कर युवती को घर से बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, चीखती रही पीड़िता...पसीजा न दिल

Edited By Harman, Updated: 08 Mar, 2026 10:56 AM

bhojpur gangrape arrested four accused bihar crime

Bihar Crime News : बिहार के भोजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी कर चार नामजद आरोपियों को...

Bihar Crime News : बिहार के भोजपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। 

फोन कर युवती को घर से बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर...

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव ने साजिश के तहत 5 मार्च की देर रात 19 वर्षीय युवती को फोन करके गांव बुलाया था। युवती जब वहां पहुंची, तो लल्लू के साथ उसके अन्य साथी पहले से ही घात लगाए बैठे थे। आरोपियों ने युवती को जबरन बंधक बना लिया और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी लड़की को बदहवास हालत में छोड़कर वहां से चले गए। जिसके बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत पुलिस में मामला दर्ज करवाया।  

 4 आरोपी गिरफ्तार

इधर सूचना मिलते ही करनामेपुर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाई और आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव सहित 4 को गिरफ्तार किया। उपेंद्र यादव के अलावा विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, नीतीश यादव और अवधेश यादव उर्फ लकड़ू व्यास शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही, वारदात में शामिल अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!