रुह कंपा देने वाली घटना: पिता ने 6 माह की बेटी को मंदिर में पटका...मासूम ने तोड़ा दम, हैरान कर देगी वजह

Edited By Harman, Updated: 19 Mar, 2026 01:01 PM

father slams 6 month old daughter to the ground in temple infant dies

बिहार के भोजपुर जिले एक ऐसी घटना घटी जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया। एक पिता ने अपनी ही छह महीने की बच्ची को हनुमान मंदिर में फर्श पर जोर से पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Bihar News : बिहार के भोजपुर जिले एक ऐसी घटना घटी जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया। एक पिता ने अपनी ही छह महीने की बच्ची को हनुमान मंदिर में फर्श पर जोर से पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

इलाज कराने आए थे 

जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना अंतर्गत छोटकी इठाना गांव की है। मृत बच्ची धोभा थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी दीपांकर कुमार की इकलौती संतान थी। आरोपी दीपांकर कुमार पिछले करीब एक महीने से बीमार चल रहा था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उसकी पत्नी सुंती कुमारी अपने पति के मानसिक विकार का इलाज उसे छोटकी इठाना गांव में एक बाबा के पास लेकर आई थी।

कैसे हुई यह खौफनाक वारदात?

मृत बच्ची की मां सुंती कुमारी ने बताया कि बुधवार शाम वह बाबा के पास हाजिरी लगाने गई थी। इसी दौरान बच्ची ने शौच कर दिया। सुंती जब बच्ची के कपड़े साफ कर रही थी, तभी दीपांकर ने मासूम आराध्या को अपनी गोद में ले लिया। अचानक मानसिक संतुलन खोते हुए उसने बच्ची को पास के हनुमान मंदिर के फर्श पर जोर से पटक दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

बच्ची को लहूलुहान और गंभीर स्थिति में तुरंत आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुंती और दीपांकर की शादी तीन साल पहले हुई थी और आराध्या उनकी इकलौती संतान थी। इस घटना के बाद से ही मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!