Bihar Weather: हीटवेव की चपेट में बिहार के 16 जिले...पटना में गर्मी ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Jun, 2023 12:22 PM

16 districts of bihar in grip of heatwave

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं। वहीं, पटना में गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को जहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी 16  जिलों में...

पटनाः बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं। वहीं, पटना में गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को जहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने (Bihar Weather) आज भी 16  जिलों में हीटवेव रहने की चेतावनी दी है।

PunjabKesari

इन जिलों में दिखेगा हीटवेव का असर
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 8 जिलों में सिवियर हीटवेव का असर दिखेगा। जिसमें राजधानी पटना, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, बेगूसराय, खगड़िया, नालंदा, बांका, भोजपुर और शेखपुरा शामिल है, जबकि 8 जिलों में हीट वेव, जिसमें नवादा, सीवान, औरंगाबाद, भागलपुर, सुपौल, जमुई, कटिहार और जमुई शामिल हैं। इधर, शुक्रवार को वैशाली सबसे गर्म रहा है, जहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 से 4 दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिण भागों में लू का असर बना रहेगा।

PunjabKesari

बीते 24 घंटे में 16 जिलों में सीवियर हीट वेव का रहा असर
वहीं बीते 24 घंटे में 16 जिलों में सीवियर हीट वेव का असर रहा है। जबकि 9 जिलों में हीट वेव का असर देखा गया। शुक्रवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों की बात करें तो मोतिहारी का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, खगड़िया में 42.5 डिग्री, सबौर में 41.4 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 44.0 डिग्री, नालंदा में 43.8 डिग्री, भोजपुर में 44.6 डिग्री, वैशाली में 44.8 डिग्री, शेखपुरा में 44.1 डिग्री, बांका में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।"

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!