बिहार में अग्निपथ पर हंगामा... तोड़फोड़ के कारण 20 ट्रेनों का परिचालन रद्द, 11 गाड़ियों का मार्ग बदला
Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jun, 2022 11:40 AM

ईसीआर की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, धनबाद, समस्तीपुर, सोनपुर, दानापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के 15 स्टेशनों पर 58 रेलगाड़ियां पिछले कई घंटों से खड़ी हैं। प्रदर्शन के कारण रेलवे ने एहतियात के तौर पर 20 ट्रेनों का परिचालन रद्द...
पटनाः बिहार में अग्निपथ योजना का जमकर विरोध हो रहा है। राज्य के करीब 19 जिलों में अभ्यर्थी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान युवाओं द्वारा ट्रेनों में तोड़फोड़ और आगजनी की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ के कारण आज भी कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
ईसीआर की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, धनबाद, समस्तीपुर, सोनपुर, दानापुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के 15 स्टेशनों पर 58 रेलगाड़ियां पिछले कई घंटों से खड़ी हैं। प्रदर्शन के कारण रेलवे ने एहतियात के तौर पर 20 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है जबकि 11 रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है।
इसी तरह औरंगाबाद जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ पर अभ्यर्थियों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया है। जिसके कारण इस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसी तरह का हाल आरा, बक्सर, रोहतास, जहानाबाद, अरवल, मुंगेर, नवादा, नालंदा, गया, बेगूसराय, लखीसराय, सुपौल, खगड़यिा, जमुई, भागलपुर, सीतामढ़ी और वैशाली का भी है जहां सेना में भर्ती के अभ्यर्थी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Related Story

भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ एक्शन में बिहार सरकार, 2 IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड

The Burning Train: सासाराम स्टेशन पर धधकी पटना पैसेंजर ट्रेन, एक बोगी जलकर खाक

Patna School Timing Change: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, DM का आदेश जारी, जानें नई...

राबड़ी के समर्थन में उतरी बेटी, बोली- बदले की भावना से बंगला खाली करा रही सरकार

'चुनाव बीत गए, सरकारें बदल गईं, लेकिन नहीं आई शिक्षक भर्ती': तेजस्वी ने TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, बिहार के एक ही परिवार के 5...

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव का ऐलान, जानें किस दिन होगी वोटिंग?

बिहार BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान, देखें पूरी सूची

IPL में बनेगी बिहार की क्रिकेट टीम? उद्योगपति के प्रस्ताव पर CM सम्राट चौधरी का आया बड़ा बयान

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 21 जून को होने वाली NEET-UG परीक्षा के छात्रों को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा...