Silver Price Today: चांदी में आज फिर आई तेजी, जानिये अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Feb, 2026 04:25 PM

silver price 20 february 2026

चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि हालिया सत्रों में गिरावट ज्यादा देखने को मिली थी, लेकिन आज बाजार में अचानक तेज उछाल दर्ज किया गया।

Chandi Ka Bhav Aaj Ka: चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि हालिया सत्रों में गिरावट ज्यादा देखने को मिली थी, लेकिन आज बाजार में अचानक तेज उछाल दर्ज किया गया। बिहार के सर्राफा बाजारों में भी इसका सीधा असर दिखा और ज्वेलरी दुकानों पर नए रेट जारी किए गए।

MCX पर चांदी 4% से ज्यादा उछली

Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर दोपहर 3 बजे तक चांदी का वायदा भाव 9,701 रुपये की तेजी के साथ 2,51,094 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 2,41,393 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। 29 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी लगभग 77.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही। न्यूयॉर्क बाजार में भी मजबूती दर्ज की गई, जिसका असर घरेलू बाजारों में दिखाई दिया।

IBJA के अनुसार आज का चांदी भाव

Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सुबह से दोपहर तक कीमतों में हल्की बढ़त देखी गई।

  • सुबह का रेट: ₹2,44,772 प्रति किलो
  • दोपहर का रेट: ₹2,45,564 प्रति किलो

बिहार के प्रमुख शहरों में आज का Silver Jewellery Rate

पटना

  • 10 ग्राम: ₹2,701
  • 100 ग्राम: ₹27,010
  • 1 किलो: ₹2,70,100

गया

  • 10 ग्राम: ₹2,695
  • 100 ग्राम: ₹26,950
  • 1 किलो: ₹2,69,500

 मुजफ्फरपुर

  • 10 ग्राम: ₹2,698
  • 100 ग्राम: ₹26,980
  • 1 किलो: ₹2,69,800

भागलपुर

  • 10 ग्राम: ₹2,700
  • 100 ग्राम: ₹27,000
  • 1 किलो: ₹2,70,000

(नोट: ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज और टैक्स के अनुसार अंतिम कीमत अलग हो सकती है।)

पिछले सत्र में क्या रहा हाल?

दिल्ली में चांदी 18,000 रुपये की तेजी के साथ 2,64,000 रुपये प्रति किलो (टैक्स सहित) तक पहुंच गई थी। वहीं वायदा बाजार में मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,037 रुपये बढ़कर 2,45,305 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

खरीदारी से पहले ध्यान रखें

  • चांदी की शुद्धता (999 सिल्वर) जरूर जांचें
  • IBJA रेट से तुलना करें
  • मेकिंग चार्ज और GST अलग से जोड़ें
  • बड़े निवेश से पहले बाजार ट्रेंड समझें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!