कोसी में नहाने गए 5 दोस्त, नदी में डूबने से 3 मासूमों की मौत; दर्दनाक हादसे से उजड़े हंसते-खेलते तीन परिवार

Edited By Harman, Updated: 09 Mar, 2026 02:34 PM

3 children died after drowning in kosi river

Bihar News : बिहार के भागलपुर जिले में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। कोसी नदी में स्नान करने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। वहीं परिजनों की चीखों से इलाका गूंज उठा।

Bihar News : बिहार के भागलपुर जिले में रविवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। कोसी नदी में स्नान करने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। वहीं परिजनों की चीखों से इलाका गूंज उठा। 

मस्ती के बीच मातम में बदली कोसी की लहरें

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार दोपहर बिहपुर प्रखंड अंतर्गत हरियो पंचायत के महेशपुर गांव की है। मृतकों की पहचान लक्ष्मण कुमार (13 वर्ष), युवराज कुमार उर्फ प्रीतम (14 वर्ष) और नयन कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर पांच दोस्तों की टोली गर्मी से बचने के लिए कोसी नदी के किनारे पहुंची थी। नहाने के दौरान तीनों किशोर अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए और तेज धारा की चपेट में आ गए। उनके साथ गए दो अन्य दोस्तों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया।

परिवार में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष केशव चंद्रा ने तुरंत NDRF की टीम को सूचित किया। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद NDRF की टीम ने तीनों किशोरों के शवों को नदी से बाहर निकाला। जैसे ही शव गांव पहुंचे, परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!