'होली' पर खूनी खेल, तीन दोस्तों को बदमाशों ने गोलियों से भूना; दो की मौके पर मौत

Edited By Harman, Updated: 05 Mar, 2026 04:07 PM

three friends were shot dead by miscreants on holi two died on the spot

Bihar Crime News : बिहार के भागलपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। होली के त्यौहार पर तीन दोस्तों पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हमले में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से...

Bihar Crime News : बिहार के भागलपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। होली के त्यौहार पर तीन दोस्तों पर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस हमले में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, वारदात इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के कलबलिया धार के पास की है। मृतकों की पहचान गुलशन और नीरज के रूप में हुई है। वहीं, अजेश कुमार खून से लथपथ हालत में मिला, जिसे तुरंत  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। 

सुबह मिलीं 2 की लाशें, मचा कोहराम

खगड़िया जिले के पसराहा निवासी गुलशन कुमार अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने आया था। उसके साथ उसके दो दोस्त नीरज कुमार और अजेश कुमार भी थे। बुधवार की शाम करीब 4 बजे ये तीनों  घर से निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रातभर खोजबीन की और पुलिस को भी सूचित किया, पर कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे कलबलिया धार के पास सड़क किनारे खून से लथपथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। 

पुलिस की तफ्तीश जारी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर  शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावरों ने घात लगाकर हमला किया है। मृतक के भाई मिथलेश मंडल ने इस घटना के पीछे किसी पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!