बिहार में 24 घंटे में मिले 352 नए कोरोना Positive, एक्टिव मामलों का आंकड़ा 1000 के पार

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jan, 2022 09:54 AM

352 new corona positives found in bihar in 24 hours

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 352 नए पॉजिटिव मिले हैं। पटना में सबसे अधिक 142 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही यहां सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 542...

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है और पिछले चौबीस घंटे में 352 नए पॉजिटिव मिलने से सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 1000 को भी पार कर गया है।


स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि राज्य में पिछले चौबीस घंटे में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें 352 नए पॉजिटिव मिले हैं। पटना में सबसे अधिक 142 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही यहां सक्रिय संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 542 हो गई है। इसके बाद सबसे अधिक 277 सक्रिय संक्रमित गया जिले में हैं। यहां पिछले 24 घंटे में पटना के बाद सबसे अधिक 110 नए संक्रमित मिले हैं।

इसके साथ ही जहानाबाद और मुंगेर में 13-13, लखीसराय में 07, जमुई और खगड़िया में 06-06, मुजफ्फरपुर और सहरसा में 05-05, औरंगाबाद बांका और समस्तीपुर में 04-04, भागलपुर, सारण, और वैशाली में 03-03, भोजपुर, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, नवादा पूर्णिया, सीवान और पश्चिम चंपारण में 02-02, बेगूसराय, गोपालगंज, कैमूर, किशनगंज, सीतामढ़ी और सुपौल 01-01 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि दो नए संक्रमित अन्य प्रदेश के हैं। राज्य में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1074 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 27 संक्रमित ठीक भी हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!