Edited By Harman, Updated: 11 Aug, 2025 02:21 PM

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिले के अतरी थाने का है। घायल दरोगा की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दरोगा संजय कुमार ने अपने आवास में हाथ की नस काटकर अपना जीवन समाप्त करने का प्रयास किया।
Bihar News: बिहार के गयाजी से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने निकलकर आया है। दरअसल यहां दरोगा ने अपने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। वहीं इस घटना ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिले के अतरी थाने का है। घायल दरोगा की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दरोगा संजय कुमार ने अपने आवास में हाथ की नस काटकर अपना जीवन समाप्त करने का प्रयास किया। बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिसकर्मी दरोगा से फोन पर संपर्क साधने की कोशिश कर रहे तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और पूरा कमरा खून से लथपथ देख स्तब्ध रह गए। वहीं संजय कुमार हाथ की दोनों नसें काटकर बेहोशी हालत में पड़े हुए थे। जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।