Edited By Harman, Updated: 19 Feb, 2026 04:03 PM

Bihar Crime News : बिहार में भागलपुर जिले में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में टेंट हाउस के मालिक की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरा इलाका सिहर उठा।
Bihar Crime News : बिहार में भागलपुर जिले में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में टेंट हाउस के मालिक की लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वहीं इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरा इलाका सिहर उठा।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि इस क्षेत्र के झोंझी लखनपुर गांव में बुधवार की रात बकाया रुपया मांगने पर चितरंजन कुमार और टेंट हाउस के मालिक चंदन कुमार सिंह (30 वर्ष) के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसके बाद चितरंजन कुमार ने लाठी-डंडे से चंदन कुमार की पिटाई कर दी। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में गंभीर रुप से घायल चंदन कुमार को ग्रामीणों के सहयोग से भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इधर मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस सिलसिले में मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी है।