​बिहार में घूसखोर पंचायत सचिव गिरफ्तार, निगरानी टीम ने 12 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Edited By Harman, Updated: 27 Feb, 2026 09:14 AM

bribing panchayat secretary arrested in bihar rohtas

Bihar News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरूवार को रोहतास जिले में करगहर अंचल के ठोरसन पंचायत के सचिव ऋतुराज पंडित को 12 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया।

Bihar News : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरूवार को रोहतास जिले में करगहर अंचल के ठोरसन पंचायत के सचिव ऋतुराज पंडित को 12 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया। 

ब्यूरो सूत्रों ने बताया कि रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के ठोरसन गांव निवासी और परिवादी धर्मेन्द्र कुमार पटेल ने पटना ब्यूरो कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी कि पंचायत सचिव ऋतुराज पंडित के द्वारा ठोरसन पंचायत के वार्ड नं0-15 का अनुरक्षक कार्य का मानदेय 01.04.2022 से 01.04.2023 तक 2000/- (दो हजार) रूपये प्रति माह की दर से कुल 24 हजार रूपये का भुगतान करने के बाद रिश्वत की मांग की जा रही है। 

सूत्रों ने बताया कि ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर पटना ब्यूरो की पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्ता रीता सिन्हा के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि धावादल द्वारा कारर्वाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त ऋतुराज पंडित को 12 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए सीढ़ी गांव के पूरब ठोरसन मोड़ के समीप आम का पेड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!