Edited By Ramanjot, Updated: 13 Mar, 2026 10:42 AM

बताया जा रहा है कि वह स्कूल से घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। शिक्षक की बाइक लावारिस हालत में सड़क किनारे बरामद हुई है। सूत्रों ने बताया कि अपराधी शिक्षक कालेश्वर दास और रसोइया रेणु देवी को जबरन अपने साथ ले जा रहे थे। कुछ दूर जाने...
Bihar News: बिहार में जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र से अपराधियों ने गुरुवार को एक शिक्षक का अपहरण कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मानिकथान बखौरी- भदवरिया मुख्य सड़क पर अपराधियों ने बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पंडरिया के प्रभारी कालेश्वर दास का अपहरण कर लिया।
बताया जा रहा है कि वह स्कूल से घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया। शिक्षक की बाइक लावारिस हालत में सड़क किनारे बरामद हुई है। सूत्रों ने बताया कि अपराधी शिक्षक कालेश्वर दास और रसोइया रेणु देवी को जबरन अपने साथ ले जा रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद अपराधियों ने महिला को मारपीट कर छोड़ दिया, जबकि शिक्षक को अपने साथ ही ले गए।
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम के अलावा झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि अपहृत प्रभारी देवघर में रहते हैं। प्रत्येक दिन ट्रेन से झारखंड के देवघर से नरगंजो आते थे। वहीं से बाइक से विद्यालय आते जाते हैं। झाझा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है