खौफनाक वारदात! घर में घुसकर महिला पीडीएस डीलर पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, नृशंस हत्याकांड से दहला इलाका

Edited By Harman, Updated: 01 Mar, 2026 08:58 AM

murder of pds dealer sulekha gupta in patna bihar crime new

Bihar Crime News : बिहार के पटना में अपराधियों ने घर में घुसकर एक पीडीएस डीलर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने महिला पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

Bihar Crime News : बिहार के पटना में अपराधियों ने घर में घुसकर एक पीडीएस डीलर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने महिला पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, आलमगंज थाना क्षेत्र की दादर मंडी इलाके की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुलेखा गुप्ता के रूप में हुई है, जो इलाके में पीडीएस डीलर (राशन दुकानदार) थीं। उनके पति पन्टू गुप्ता पटना सिटी व्यवहार न्यायालय में मुंशी के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि अपराधी घर में घुसे और सुलेखा गुप्ता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उनके गर्दन, गले और हाथों पर एक-एक कर पांच बार चाकू से वार किए। हमले के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें

गंभीर रूप से घायल सुलेखा को आनन-फानन में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुरानी रंजिश या लूटपाट के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!