'शादी के बाद लॉलीपॉप...' मासूम बच्चियों के साथ शिक्षक ने की गंदी बातें, Video Viral होते ही मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Feb, 2026 01:04 PM

teacher talks dirty to innocent girls goes viral

एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है, जिसमें छात्राएं अपने शिक्षकों पर गंभीर और अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगा रही हैं। शिक्षकों द्वारा शादी और निजी रिश्तों को लेकर की गई घिनौनी बातों ने शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर दिया है।

Bihar News : बिहार के एक सरकारी स्कूल से शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल में ज्ञान देने वाले शिक्षकों पर छात्राओं ने बेहद गंभीर और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने न केवल अभिभावकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था और शिक्षा प्रणाली पर भी गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। 

छात्राओं ने बयां की 'दरिंदगी' भरी बातें 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वायरल हुए इस वीडियो में मासूम छात्राएं अपने शिक्षकों के असली चेहरे को बेनकाब कर रही हैं। वीडियो में छात्राएं बता रही हैं कि शिक्षक उनके साथ किस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। एक छात्रा ने रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि एक शिक्षक ने उसे लॉलीपॉप खाने के दौरान टोकते हुए कहा, "अभी मत खाओ, शादी के बाद जितना होगा उतना खाना।" 

वहीं, एक अन्य छात्रा ने 'वकील सर' नामक शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसे बहलाने-फुसलाने की कोशिश की और कहा, "तुम मेरे दिल में बस गई हो, मैं तुम्हें रानी बनाकर रखूंगा। जो भी खाना हो, पेपर पर लिखकर दे दो, मैं लाकर दे दूंगा। 

सोशल मीडिया पर उबाल, कार्रवाई की मांग 

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश की लहर दौड़ गई है। 'मिशन अंबेडकर' नामक हैंडल से साझा किए गए इस वीडियो के कैप्शन में कड़ी निंदा करते हुए लिखा गया है, "शिक्षक अगर शिकारियों (Predators) की तरह व्यवहार करेंगे, तो छात्राएं कैसे सुरक्षित रहेंगी? यह विकृत और बीमार मानसिकता है।" 

आम नागरिकों से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक, सभी ने बिहार के शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य पुलिस से मामले का तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। यूजर्स का कहना है कि जो शिक्षक बच्चों की सुरक्षा के बजाय उनके प्रति गलत भावनाएं रखते हैं, उन्हें शिक्षण संस्थान से तुरंत बाहर कर जेल भेज देना चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!