Anant Singh: अनंत सिंह आज लेंगे विधायक पद की शपथ, कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पहुंचेगे विधानसभा

Edited By Harman, Updated: 03 Feb, 2026 10:29 AM

anant singh will take oath as mla today

Anant Singh News : मोकामा से नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह आज यानी मंगलवार को बिहार विधानसभा में सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।। अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में पिछले तीन महीनों से बेऊर जेल में है। बिहार विधानसभा के 243 सदस्यों में अब तक...

Anant Singh News : मोकामा से नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह आज यानी मंगलवार को बिहार विधानसभा में सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।। अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में पिछले तीन महीनों से बेऊर जेल में है। बिहार विधानसभा के 243 सदस्यों में अब तक 242 विधायक शपथ ले चुके हैं। वही अनंत सिंह अकेले बचे थे जिन्हें आज शपथ दिलाई जाएगी। पटना सिविल कोर्ट से विशेष अनुमति मिलने के बाद ही उनका शपथ ग्रहण करवाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से विधानसभा पहुंचेगे।

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

अनंत सिंह के शपथ ग्रहण को देखते हुए विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। उन्हें भारी पुलिस बल, क्विक रिस्पॉन्स टीम और विशेष सुरक्षा दस्ते के साथ जेल से विधानसभा लाया जाएगा।  शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होते ही जेल वापस ले जाया जाएगा 

मोकामा सीट पर RJD की वीणा देवी को हराया था

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार आर्टिकल-188 के तहत विधायक के रूप में वेतन और भत्ते प्राप्त करने के लिए शपथ लेना अनिवार्य है। जानकारी हो कि अनंत सिंह ने मोकामा सीट पर राजद की वीणा देवी को 28,206 मतों के भारी अंतर से हराया। बता दें कि अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में हैं। अभी तक उन्हें इस केस में जमानत नहीं मिली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!