आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए गवर्नर, 5 राज्यों के बदले राज्यपाल

Edited By Harman, Updated: 25 Dec, 2024 12:55 PM

arif mohammad khan becomes the new governor of bihar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार शाम को 3 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए, जबकि बिहार और केरल के राज्यों में राज्यपालों की अदला-बदली की। बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बनाए गए हैं। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का...

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार शाम को 3 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए, जबकि बिहार और केरल के राज्यों में राज्यपालों की अदला-बदली की। बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बनाए गए हैं, जो कि पहले केरल के राज्यपाल थे। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को केरल का गवर्नर बनाया गया है। 

बता दें कि इसके अलावा बिहार से सटे राज्य ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार किया गया है, उनकी जगह अब हरिबाबू को राज्यपाल बनाया गया है। केरल के पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल डॉ. विजय कुमार सिंह को बनाए गए। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई।
 
गौरतलब है कि आरिफ मोहम्मद खान का जन्म 18 नवम्बर 1951 को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में हुआ था, उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स)  और लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। आरिफ मोहम्मद खान 1980 में कानपुर से सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। वह 8वीं, 9वीं और 12वीं लोकसभा के दौरान फिर से बहराईच निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए।  केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में मोहम्मद खान ने 1989-90 के दौरान ऊर्जा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय संभाला था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!