Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Jul, 2024 02:42 PM

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद सुनील सिंह की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सभापति और विधान परिषद सचिवालय का निर्णय है। इस पर किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। अशोक चौधरी ने...
पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद सुनील सिंह की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सभापति और विधान परिषद सचिवालय का निर्णय है। इस पर किसी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
अशोक चौधरी ने कहा कि रामबली सिंह चंद्रवंशी की सदस्यता उनके कर्म से गई थी और सुनील सिंह की सदस्यता इनके कर्म से गई है। इन लोगों को पूछना चाहिए कि अति पिछड़ा के साथ जो इन लोगों ने किया हैं, आज जब इन लोगों के साथ हुआ तो कैसे नजर आता है। उन्होंने कहा कि जो निर्णय हुआ है, वह सभापति का निर्णय हैं और सदन का निर्णय हैं।
बता दें कि बिहार विधानसभा के पांचवें और आखिरी दिन आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह की सदस्यता समाप्त हो गई। विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने यह फैसला सुनाया है। दरअसल, बिहार विधान परिषद के बजट सत्र की कार्यवाही के समय राजद के विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी, जिसके चलते उन्हें दोषी करार दिया गया है।