भागलपुर में बारातियों पर हमला, नाबालिग से छेड़खानी को लेकर हुआ था विवाद; दूल्हा पक्ष के लोगों ने ऐसे बचाई जान

Edited By Harman, Updated: 25 Nov, 2025 09:45 AM

attack on wedding procession in bhagalpur

भागलपुर जिला के इसीपुर थाना क्षेत्र के सीमानपुर मोड़ के पास बारातियों के साथ मारपीट और लूटपाट की बड़ी वारदात सामने आई है। आरोप है कि डीजे पर डांस कर रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के युवक ने छेड़खानी की, विरोध करने पर दर्जनों लोगों ने मिलकर बारात पर...

भागलपुर (अंजनी कुमार कश्यप): भागलपुर जिला के इसीपुर थाना क्षेत्र के सीमानपुर मोड़ के पास बारातियों के साथ मारपीट और लूटपाट की बड़ी वारदात सामने आई है। आरोप है कि डीजे पर डांस कर रही नाबालिग लड़की के साथ गांव के युवक ने छेड़खानी की, विरोध करने पर दर्जनों लोगों ने मिलकर बारात पर हमला बोल दिया।

क्या है पूरा मामला?

हनुमान मंदिर में दूल्हा प्रणाम करने पहुंचा था, इसी दौरान डीजे गाड़ी के पीछे महिलाएँ डांस कर रही थीं। तभी गांव के युवक मोहम्मद मोजशम (20) ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकत शुरू की। कपड़ा तक खींच डाला, जो फट गया। विरोध होते ही आरोपी बौखला गया और नाबालिग लड़की को उठाकर पटक दिया। इसके बाद उसने अपने घरवालों और गांव के करीब 50 लोगों के साथ मिलकर बारातियों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

गाड़ियों में रखे जेवरात लूटे

दूल्हा पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया। बाराती जान बचाकर इधर-उधर भागे। हमला करने वालों ने गाड़ियों में रखे जेवरात लूट लिए। आरोपी फिर मौके से फरार हो गए। दूल्हे के पिता राजहंस ठाकुर ने बताया कि हम लोग जान बचाकर भागे। पीछे से गाड़ी में रखे जेवरात भी लूट लिए गए। पुलिस आने तक आरोपी फरार हो चुके थे।

जांच में जुटी पुलिस 

वहीं घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस टीम छापेमारी में जुटी गई है।

आरोपियों में शामिल नाम

बता दें आरोपियों में मोहम्मद मोजशम, मोहम्मद हकीकत अंसारी, मोहम्मद मेराज अंसारी, मोहम्मद आंसर अंसारी, मोहम्मद रहबर अंसारी, मोहम्मद हल्लो अंसारी, उनकी पत्नियाँ, मोहम्मद बल्लो अंसारी की पत्नी, मोहम्मद मन्नान अंसारी, उसकी पत्नी—सहित करीब 50 अज्ञात लोग शामिल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!