बेगूसराय में मूर्ति विसर्जित करने आए श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, मूर्ति के नीचे दबे 10 लोग; दो की मौत...मची चीख-पुकार

Edited By Harman, Updated: 04 Oct, 2025 12:14 PM

begusarai major accident 10 people were buried under the idol 2 died

बिहार के बेगूसराय में गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां 2 युवकों की मूर्ति के नीचे दबने से जान चली गई। वही दुखद हादसे के बाद उत्सव के माहौल में मातम छा गया।

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में गुरुवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां 2 युवकों की मूर्ति के नीचे दबने से जान चली गई। वही दुखद हादसे के बाद उत्सव के माहौल में मातम छा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवकों की पहचान राहुल कुमार और विपिन कुमार के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान अचानक मूर्ति के साथ करीब दस लोग गिर गए और मूर्ति के नीचे दब गए। वहां मौजूद लोगों ने आठ को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन इस हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि विपिन कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!