नेशनल हाइवे पर भयानक हादसा, ट्रक और बस की जोरदार भिड़ंत...सड़क पर बिखरी लाशें; 3 लोगों की मौत का मंजर देख दहले लोग

Edited By Harman, Updated: 01 Mar, 2026 12:19 PM

heavy collision between truck and bus in kaimur nh 19 three dead

Bihar Road Accident : बिहार के कैमूर जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। यहां विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि...

Bihar Road Accident : बिहार के कैमूर जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। यहां विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानें कैसा हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, कुदरा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर नशेज के समीप हुआ। मृतकों की पहचान वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी दीपक पटेल की नौ वर्षीय पुत्री दीक्षिता कुमारी और भूलनपुर, वाराणसी निवासी अरुण कुमार की पत्नी आभा रानी के रुप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बस जमशेदपुर से वाराणसी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहा एक ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए बस के लेन में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं तीन लोगों की मौके पर ही सांसे थम गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

इधर घटना की सूचना मिलते ही कुदरा पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों में पश्चिम बंगाल, पटना और रांची के यात्री शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस में कुल 65 से 70 यात्री सवार थे।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

कुदरा थाना के एएसआई बी.एन. उपाध्याय ने बताया कि ट्रक के चालक ने गलत दिशा से वाहन चलाकर इस दुर्घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के कारण NH-19 पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!