Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jan, 2023 06:28 PM
#Dharmraj #Dharmarajadoptedbyforeigncouple #Swedencouple #Begusarai
बेगूसराय के अनाथ 2 साल के धर्मराज को नए माता-पिता का साथ मिल गया है। अब अनाथ धर्मराज की स्वीडन में परवरिश होगी। दरअसल, अनाथालय में रहने वाले धर्मराज को उसके माता-पिता ने ठुकरा...
बेगूसराय: बेगूसराय के अनाथ 2 साल के धर्मराज को नए माता-पिता का साथ मिल गया है। अब अनाथ धर्मराज की स्वीडन में परवरिश होगी। दरअसल, अनाथालय में रहने वाले धर्मराज को उसके माता-पिता ने ठुकरा दिया था। 2 साल का धर्मराज अनाथालय में रहने को मजबूर था। इस मासूम पर विदेशी दंपति की नजर पड़ी तो उन्होंने अनाथालय संचालक से बातकर धर्मराज को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत डीएम कार्यालय पहुंचकर गोद लिया।