घर में अकेली सो रही थी युवती, देर रात घर में घुसा दरिंदा, मुंह में फेविकोल डालकर जबरदस्ती करने लगा....

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Feb, 2026 11:06 AM

attempted rape by putting fevicol in the mouth of a girl

घर में अकेले सो रही युवती पर गांव के ही कैलाश राय ने जानलेवा हमला कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के मुंह में फेविकोल डाल दिया, लेकिन युवती ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया।

Bihar Crime: बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि साहस का परिचय देते हुए आरोपी को अपने घर के एक कमरे में बंद कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

क्या है पूरा मामला? 

पीड़िता के अनुसार, घटना 20 फरवरी की रात की है। वह अपने घर में अकेली सो रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला 20 वर्षीय कैलाश राय चुपके से उसके घर में घुस आया। आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसका गला दबाया और उसके मुंह में फेविकोल डालने की कोशिश की, ताकि वह शोर न मचा सके। 

पीड़िता की बहादुरी 

डर के बावजूद, पीड़िता ने आपा नहीं खोया और संघर्ष करते हुए खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। मौका मिलते ही उसने आरोपी को कमरे में बंद कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जानकीनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी कैलाश राय को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रलिक्षित पावन ने पुष्टि की कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

इलाके में आक्रोश 

इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाएगी ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!