"पेट में बच्चा है, छोड़ दो...गिड़गिड़ाती रही गर्भवती महिला, लेकिन दरिंदे जेठ का नहीं पसीजा दिल, खेत में किया दुष्कर्म

Edited By Ramanjot, Updated: 24 Feb, 2026 05:25 PM

a pregnant woman was raped by her brother in law

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 8 महीने की गर्भवती महिला के साथ उसके अपने जेठ ने दुष्कर्म किया। रविवार देर रात शौच के लिए निकली पीड़िता को आरोपी घसीटकर खेत में ले गया और दरिंदगी की।

Nawada Rape News: बिहार के नवादा नगर थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां 8 माह की गर्भवती महिला से उसके जेठ ने जाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना उस वक्त की है जब महिला के पति दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे और वह घर पर अपने ससुर और 3 साल के बेटे के साथ थी।

पीड़िता के अनुसार, रविवार (22 फरवरी) की रात करीब 1 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी जेठ ने उसका मुंह दबा लिया और उसे घसीटते हुए घर से 50 मीटर दूर सुनसान खेत में ले गया। पीड़िता ने बताया, "मैंने बहुत मिन्नतें कीं, अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का वास्ता दिया, लेकिन उसे दया नहीं आई। शरीर कमजोर और पेट भारी होने के कारण मैं खुद को बचा नहीं सकी।" 

यह भी पढ़ें- ससुराल आए जीजा की बिगड़ी नियत, नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें....

अधमरा छोड़कर फरार हुआ आरोपी
महिला ने खुद को बचाने के लिए आरोपी को दांतों से काटा और शरीर पर कई जगह नोंचा, लेकिन आरोपी की दरिंदगी जारी रही। वारदात के बाद आरोपी उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गया। सोमवार सुबह ससुर ने उसे खेत में बदहवास हालत में पाया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं और वह शारीरिक रूप से बेहद कमजोर है। घटना के बाद पीड़िता के पति दिल्ली से गांव पहुंचे और पंचायत बुलाई गई। हालांकि, पंचायत में आरोपी अपने अपराध से मुकरता रहा और कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया। अंततः न्याय न मिलता देख पीड़िता ने सोमवार (23 फरवरी) को नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

यह भी पढ़ें- शादी से लौट रही युवती से गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर 4 युवकों ने बारी-बारी किया...

पुलिस की कार्रवाई और फॉरेंसिक जांच 
नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया महिला की शिकायत पर चचेरे जेठ के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिट्टी के नमूने और कपड़ों के सैंपल जुटाए हैं। आरोपी का मोबाइल बंद है और वह गांव से फरार है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। नवादा सदर अस्पताल में महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट आने का इंतजार है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव और रोष का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!