Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की फिल्म "बेवफा सनम" का ट्रेलर रिलीज

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 May, 2023 05:40 PM

bhojpuri film trailer release of pawan and smriti film bewafa sanam

वहीं इस फ़िल्म को जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म 24 मई से जियो स्टूडियो पर एक दम फ्री में देखी जा सकती है। फिल्म बेवफा सनम में पवन का नाम प्रेम तो स्मृति का नाम सांध्य है। ट्रेलर की शुरुआत में पवन सिंह लंदन में नजर आते हैं,...

Bhojpuri news: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म‘बेवफा सनम ऑफिशियल ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म बेवफा सनम में पवन सिंह के अपोजिट अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आ रही है, जो फ़िल्म पवन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। 

PunjabKesari

इस फ़िल्म को जिओ स्टूडियो द्वारा किया जा रहा प्रस्तुत 
वहीं इस फ़िल्म को जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म 24 मई से जियो स्टूडियो पर एक दम फ्री में देखी जा सकती है। फिल्म बेवफा सनम में पवन का नाम प्रेम तो स्मृति का नाम सांध्य है। ट्रेलर की शुरुआत में पवन सिंह लंदन में नजर आते हैं, वही स्मृति को भारत में दिखाया जाता हैं। यशी फिल्म्स कृत बेवफा सनम के निर्माता अभय सिन्हा और ज्योति देशपांडे हैं। इसका निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है। 

PunjabKesari

इधर, अगर ट्रेलर की बात करें तो यह रोमांस, इमोशन और ड्रामा से भरपूर है।  ट्रेलर में डायरेक्टर का विजन साफ-साफ नजर आ रहा है। ट्रेलर में लंदन की खूबसूरती के साथ भारतीय परंपरा को भी बखूबी दिखाया गया है। 

PunjabKesari

कौन है पवन सिंह?
पवन सिंह एक भारतीय भोजपुरी भाषा के गायक और फिल्म अभिनेता हैं। पवन सिंह का जन्म आरा, बिहार के जोकहरी में हुआ था। उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने संगीत में लगभग 2528 भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा तथा 895 वीडियो एल्बम किए है। पवन सिंह ने भोजपुरी पॉप एल्बमों पर एक गायक के रूप में काम किया है। 1997 में उनका पहला एल्बम "ओढनिया वाली" रिलीज हुआ।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!