छठ से पहले बिहार सरकार का कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए खास तोहफा, अक्टूबर माह की सैलरी जल्द होगा जारी

Edited By Harman, Updated: 22 Oct, 2025 04:17 PM

bihar government announced advance payment of salary for the month of october

Bihar October salary advance 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच नीतीश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल सरकार ने छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम भुगतान करने का बड़ा फैसला लिया। वहीं...

Bihar October salary advance 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच नीतीश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल सरकार ने छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम भुगतान करने का बड़ा फैसला लिया। वहीं चुनाव आयोग ने भी सरकार के इस बड़े फैसले को मंजूरी दी है। बशर्ते चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना न हो। चुनाव आयोग से स्वीकृति मिलने के बाद वित्त विभाग ने राज्य सरकार के सभी कर्मियों एवं पेंशनभोगियों  अक्टूबर माह का वेतन समय से पहले भुगतान के लिए निर्देश जारी किया है।

इस संबंधी शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है। जारी पत्र अनुसार, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित एवं कार्यरत शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों की संख्यात्मक जानकारी तीन दिनों के अंदर गूगल शीट लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से अपलोड करें। इस तरह छठ पर्व से पहले कर्मचारियों और पेंशनधारकों के खातों में अक्टूबर माह का वेतन समय से पहले भुगतान हो जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!