Bihar Weather : बिहार में कम हुआ ठंड का सितम, कल इन इलाकों में बरसेंगे बादल; जानें मौसम का ताजा हाल

Edited By Harman, Updated: 02 Feb, 2026 11:32 AM

bihar ka mausam bihar imd rain alert

Bihar Weather : बिहार में कड़ाके की ठंड अब विदाई ले चुकी है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे सर्दी का प्रभाव कम हो रहा है। दिन के समय तेज धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा, वहीं रातें भी पहले की तुलना में कम सर्द होंगी।

Bihar Weather : बिहार में कड़ाके की ठंड अब विदाई ले चुकी है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे सर्दी का प्रभाव कम हो रहा है। दिन के समय तेज धूप निकलने से मौसम सुहावना रहेगा, वहीं रातें भी पहले की तुलना में कम सर्द होंगी।

कल इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी का महीना पूरी तरह शुष्क नहीं रहेगा। इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश का दायरा सीमित रहेगा और लंबे समय तक मौसम साफ बना रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार, 3 फरवरी को औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास और गया जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

इन जिलों में छाया घना कोहरा, येलो अलर्ट जारी

आईएमडी के अनुसार, हिमालय के तराई क्षेत्र से सटे कुछ जिलों में आज घने कोहरे के हालात हैं। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में दृश्यता प्रभावित हो सकती है। सुबह से धूप निकलने के कारण कोहरे का प्रभाव अधिक नहीं है।

जानें तापमान का हाल

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज यानी 2 फरवरी को पटना में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के फरवरी महीने के मासिक पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अब शीतलहर और कोल्ड डे जैसी परिस्थितियां बहुत कम देखने को मिलेंगी। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!