80 साल की बुजुर्ग से नाबालिग ने की दरिंदगी की हदें पार, मुंह में ठूंसा कपड़े का टुकड़ा और फिर....अब कोर्ट ने सुनाई सजा

Edited By Harman, Updated: 09 Apr, 2026 10:23 AM

bihar madhubani crime minor raped 80 year old woman

बिहार के मधुबनी जिले की किशोर न्याय परिषद (JJB) ने एक सात साल पुराने दुष्कर्म मामले में अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी पाते हुए उसे सुधार गृह भेजने का निर्देश दिया है।

Bihar Crime Updates : बिहार के मधुबनी जिले की किशोर न्याय परिषद (JJB) ने एक सात साल पुराने दुष्कर्म मामले में अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी पाते हुए उसे सुधार गृह भेजने का निर्देश दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना 10 जुलाई 2019 की रात अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। 80 साल की बुजुर्ग महिला अपने घर के बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। तभी गांव का ही एक 14 वर्षीय किशोर जबरन घर में घुसा और महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर जब परिजन पहुंचे, तो भागने की कोशिश में आरोपी वहां लगी मच्छरदानी में ही उलझकर फंस गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।

मेडिकल जांच में बुजुर्ग महिला के शरीर पर चोट के निशान और दुष्कर्म की पुष्टि हुई। अदालत ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और चश्मदीदों की गवाही को आधार मानते हुए आरोपी को धारा 376 और 323 के तहत दोषी करार दिया। मदरसा शिक्षा बोर्ड के प्रमाण पत्र के अनुसार, घटना के समय आरोपी की उम्र 14 वर्ष 4 महीने थी। बचाव पक्ष ने कम उम्र का हवाला देकर सजा कम करने की अपील की थी, लेकिन मजिस्ट्रेट अंकित आनंद ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे पटना के स्पेशल होम में 18 महीने तक रखने का आदेश दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!