दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार! पहले पेट्रोल डालकर जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर विवाहिता को मार डाला; जलती चिता से शव ले गई पुलिस

Edited By Harman, Updated: 06 Apr, 2026 04:28 PM

vaishali lalganj dowry death woman burnt with petrol body recovered from burning

मृतका की पहचान 20 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। खुशबू कुमारी की शादी दो साल पहले पिरापुर निवासी रवि कुमार राय से हुई थी। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सास, ससुर, देवर और ननद खुशबू को बाइक और नकद राशि के लिए...

वैशाली : बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहाँ दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुसराल वालों ने विवाहिता को इतनी दर्दनाक मौत दी कि जानने वालों की रुह कांप जाएगी।

पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। खुशबू कुमारी की शादी दो साल पहले पिरापुर निवासी रवि कुमार राय से हुई थी। मृतका के मायकेवालों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सास, ससुर, देवर और ननद खुशबू को बाइक और नकद राशि के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। 19 मार्च को विवाद इतना बढ़ा कि ससुराल वालों ने घर में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाला और खुशबू पर छिड़ककर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसी खुशबू को हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान जहर देने का सनसनीखेज आरोप

मृतका के मायके वालों का दावा है कि जब खुशबू अस्पताल में ठीक होने लगी और इलाज का खर्च बढ़ने लगा, तो ससुराल वालों ने पकड़े जाने के डर से उसे जहर का इंजेक्शन दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आरोपियों ने मायके वालों को सूचना दिए बिना शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।

पुलिस ने जलती चिता से शव किया बरामद

लालगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंडक नदी के किनारे एक महिला का शव गुपचुप तरीके से जलाया जा रहा है। जब पुलिस टीम घाट पर पहुँची, तो चिता धधक रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जलती चिता से अधजले शव को बाहर निकाला। पुलिस को देखते ही पति रवि और अन्य आरोपी मौके से भाग निकले, हालांकि पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!