Edited By Harman, Updated: 04 Apr, 2026 12:35 PM

बिहार के पटना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके चाचा और उसके कुछ साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद बच्ची की हालत बेहद गंभीर...
बिहार डेस्क : बिहार के पटना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां एक तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके चाचा और उसके कुछ साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
बहाने से गोद में उठाकर ले गया था 'हैवान' चाचा
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात की है। पीड़ित बच्ची का चाचा उसे खिलाने के बहाने अपनी गोद में उठाकर घर से बाहर ले गया था।आरोपी उसे एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहाँ उसके पहले से मौजूद नशेड़ी साथियों ने मासूम के साथ घिनौना काम किया।
लहूलुहान हालत में मिली मासूम
काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बच्ची लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर गहरे घाव थे। आनन-फानन में उसे पटना एम्स ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत को चिंताजनक बताया है।
पुलिस की कार्रवाई और गांव में तनाव
मामले की गंभीरता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी चाचा और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्षा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों का पता लग सके। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।